फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल राइडिंग कर रहे युवक ट्रैक्टर के नीचे आए, हालत गंभीर

Mon, 01 Feb 2016 10:05 PM IST
बिजुआ/गुलरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक बाइक पर ट्रिपल राइडिंग करने से तीन युवकों की जान पर बन आई। गुलरिया चीनी मिल गन्ना लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर-डनलप में उनकी बाइक जा घुसी। हादसे में घायल हुए युवकों में दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

भीरा थाना क्षेत्र के तिखड़ा गांव के राधेश्याम का युवा पुत्र अवनीत, पृथ्वीपाल का पुत्र रजनीश और कालिका का पुत्र बालेस्टर एक बाइक पर सवार होकर अपने घर तिखड़ा से गुलरिया की ओर आ रहे थे। तभी गुलरिया चीनी मिल में गन्ना लेकर जा रहे एक किसान के ट्रैक्टर के अनियंत्रित हो जाने से वह बाइक सवार युवकों को रौंदता हुआ चला गया। चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। हादसे में घायलों को पहले एबुंलेंस से सीएचसी बिजुआ लाया गया। यहां पर डॉ. प्रवीन निगम ने घायलों की हालत नाजुक देखकर उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिले पर रेफर कर दिया। घायलों में दो की हालत नाजुक है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें