फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में गिरे पेड़, उड़े छप्पर, बिजली आपूर्ति बाधित

Mon, 01 May 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से मौसम में आई नरमी, खरीफ की फसलों को फायदा
विज्ञापन


तेज आंधी के साथ हुई बारिश से मौसम में नमी आई है। सोमवार को तापमान में भी गिरावट भी दर्ज की गई। रात करीब दो बजे पहले तो तेज आंधी आई फिर बारिश शुरू हो गई। बारिश सुबह तक जारी रही। आंधी इतनी तेज थी कि ग्रामीण इलाके में कई जगह पेड़ उखड़ गए तो छप्पर उड़ कर दूर जा गिरे। बिजली लाइन पर पेड़ और पेड़ों की डालें गिरने से कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। 
पिछले कई दिनों से हो रही भीषण गर्मी के बाद आई तेज आंधी और बारिश से मौसम में तरावट आ गई। खेतों से गेहूं कटने के कारण अधिक नुकसान नहीं हुआ, उल्टे खेतों में खड़ी खरीफ की फसल और गन्ने की फसल को फायदा पहुंचा है। आंधी पानी रात में आने से जनजीवन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। जिले में आंधी के बाद कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई है। बरसात होने से कई जगह जलभराव भी हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी-बारिश से मैलानी की बिजली ठप
मैलानी। बीती रात आई तेज आंधी केे साथ हुई बारिश से मेन लाइन में फाल्ट होने से यहां की बिजली आपूर्ति ठप हो गई तथा आम की फसल को भी नुकसान हुआ है। रात करीब साढ़े तीन बजे पहले तेज आंधी आई फिर बारिश भी हुई। बिजुआ क्षेत्र से जुड़े दर्जनों गांवों में आंधी-बारिश से रात साढ़े चार बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सोमवार की देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजलीकर्मी पवन रस्तोगी ने बताया कि गोला गोकरर्णनाथ स्थित 132 केवी उपकेंद्र से आने वाली 33 केवी मेन लाइन में फाल्ट आने की वजह से बिजली ठप हुई हैै। बिजलीकर्मी सुबह ही फाल्ट दूर करने के लिए मेन लाइन की पेट्रोलिंग को रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें