मोहल्ला नीची भूड़ निवासी कन्हैयालाल अग्रवाल के घर हुई लूट से पूरा परिवार भयभीत हैं, वहीं घटना के बाद कोई पुलिस कर्मी उनके घर हालत तक पूछने गया जिससे उनमें पुलिस के प्रति रोष है।
नगर के प्रमुख व्यवसायी कन्हैयालाल अग्रवाल ने बताया कि घटना के बाद दोपहर को एसपी अरविंद सेन ने उनके घर आकर घटना के बारे में जानकारी की और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुरक्षा की दृष्टि से यहां गश्त करने के लिए कहा था। बताया कि घटना की शाम, रात और दूसरे दिन कोई भी पुलिसकर्मी उनके घर हाल तक लेने नहीं आया। फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सीओ और कोतवाल से मुलाकात कर फरार बदमाशों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है।