फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

Fri, 30 Oct 2015 11:22 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र फूलबेंहड़ में बेटी के यहां करवा लेकर जा रहा एक वृद्ध ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र खीरी के ग्राम बसैगापुर निवासी 55 वर्षीय घूरूलाल गुरुवार को थाना क्षेत्र फूलबेंहड़ के ग्राम जमुनिहा में अपनी बेटी के यहां साइकिल से करवा देने जा रहा था। ग्राम पतरासी के पास वह एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रात में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें