फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचल  कर छात्रा की मौत

Wed, 09 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ/संसारपुर।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुनौठिया में हुए दूसरे हादसे में बस की चपेट में आकर छात्रा घायल
विज्ञापन

 पीलीभीत बस्ती मार्ग पर अलग- अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक छात्रा की मौत और एक छात्रा गंभीर घायल हो गई है।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर निवासी मुनेंद्र कुमार की 14  वर्षीय पुत्री दामिनी देवी कस्बे के सोबरन इंटर कॉलेज में साइकिल से पढ़ने जा रही थी। जैसे ही वह गोला खुटार मार्ग पर संसारपुर कस्बे में पुलिस चौकी के पास पहुंची तभी अचानक उसकी साइकिल साइड से गुजर रही गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आ गई, जिससे दामिनी की कुचल कर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। छात्रा की मौत की सूचना पर पहुंचे परिवार वालों का रो- रोकर बुरा हाल है। सोबरन इंटर कॉलेज में दो मिनट के मौन के बाद छुट्टी कर दी गई। दुर्घटना की खबर पर विधायक रोमी साहनी ने छात्रा के घर पहुंच करपरिवार को सांत्वना दी।
वहीं, दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वनभल्लिया निवासी सुनील कुमार की सात वर्षीय पुत्री अंशिका प्राथमिक विद्यालय कुनैठिया पढ़ने पैदल जा रही थी। बताया जाता है कि सड़क पार करते समय लखीमपुर की ओर से आ रही रोडवेज की बस नंबर यूपी 27टी/8085 के चालक ने छात्रा को टक्कर मार दी, जिसमें अंशिका गंभीर घायल हो गया। परिवार वालों ने उसे सीएचसी भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पिता ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


 
पलटते-पलटते बची यात्रियों से भरी बस
पलियाकलां। पलिया-संपूर्णानगर रोड पर मुरारखेड़ा के पास भूसा भरे ओवरलोड ट्रक को साइड देते समय अनियंत्रित हुई बस पलटते-पलटते बची। जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। ट्रैक्टर की मदद से झाड़ियों से बस को निकाला जा सका। इस दौरान यात्रियों में भी खासा हड़कंप रहा। 
बमनगर से खजुरिया तक सड़क बन रही है। जो अब भी आधी-अधूरी है। इस आधे-अधूरे मार्ग के कारण अक्सर बड़े वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत होती है तथा आए दिन कोई न कोई दुघटना होती रहती हैं। बुधवार को संपूर्णानगर से सवारियां भरकर जा रही एक यात्री बस सामने से आ रहे ओवरलोड भूसा भरे ट्रक को साइड देने के चक्कर में पलटते-पलटते बची तथा रोड किनारे झाड़ियों में घुस गई। इससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। काफी देर बाद ट्रैक्टर की मदद से बस को निकाला जा सका। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही बंद हो गई तथा काफी देर बाद यातायात शुरू हो सका।

 
मैलानी के युवक की उत्तराखंड में मौत
मैलानी। नगर निवासी एक युवक की उत्तराखंड में एक सड़क हादसे में मौत हो गई।
मोहल्ला गौतम नगर निवासी राम कृपाल अवस्थी का पुत्र 18 वर्षीय प्रभात अवस्थी उर्फ दिन्नू ट्रक पर हेल्परी करता था। सोमवार को वह धान भरे ट्रक से उत्तराखंड के गदरपुर गया था और मंगलवार को वह गदरपुर पहुंच गया। शाम को वह वहां पानी लेने के लिए सड़क पार कर रहा था कि इसी बीच आए एक ट्रक ने उसे जबर्दस्त टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मंगलवार की शाम को उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया उसकी मां सरला अवस्थी, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।



बुलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल
लखीमपुर खीरी। शहर की डीसी रोड पर डीएम आवास के सामने तेज रफ्तार बुलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र नाले में जा गिरे। डीएम आवास पर सुरक्षा में तैनात जवानों ने आनन-फानन में घायल बाइक सवार और उसके पुत्र को नाले से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजवाया। सूचना पाकर पुलिस ने बुलेरो को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

डीसी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी वहीद अहमद अपने पुत्र चार वर्षीय आसान के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। डीएम आवास के सामने तेज रफ्तार बुलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें वहीद गंभीर रूप से घायल हो गया। बुलेरो बसपा नेता की थी, जिसे उनका नाबालिग पुत्र चला रहा था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है, लेकिन फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें