गोला-खुटार रोड पर ट्रॉली से टकराकर गोला नगर पालिका के तीन सदस्यों की हुई मौत के मामले में आरोपित ट्रैक्टर चालक अवनीश त्रिवेदी निवासी सौंखिया ने पांच जनवरी को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
एसओ जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कोतवाली सदर में निल क्राइम पर दर्ज हुई रिपोर्ट के आधार पर मृतक अंजीव गिरि के भाई संजीव गिरि ने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ रिपोर्ट हैदराबाद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस हादसे में पालिका के तीन सदस्यों अंजीव गिरि, सोनू रावत, वसीम अहमद की मृत्यु हो गई थी जबकि कार में सवार दो अन्य ओपी भारती, अली हसन गंभीर घायल हो गए थे। जिनकी हालत अब खतरे से बाहर बतायी जाती है। बीती दो जनवरी को जब पालिका सदस्य कार से नेपाल से वापस गोला आ रहे थे, तभी हादसा हुआ था।