फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से डेढ़ लाख की दाल चोरी

Mon, 05 Jan 2015 04:39 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली से आसाम जा रहे ट्रक से पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर चोरों ने फरधान के पास 50 कट्टा मसूर की दाल चोरी कर ली। इसका खुलासा तब हुआ जब ट्रक शहर के बाईपास पर पहुंचा। ट्रक चालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन

आसाम निवासी ट्रक चालक निरंजन ने बताया कि बरेली से आते समय उसने फरधान क्षेत्र में ट्रक एक होटल पर खड़ा किया और चाय पीने लगा। इसके बाद वह ट्रक लेकर शहर के बाईपास स्थित एक ट्रांसपोर्ट पर आ गया। जहां देखने पर पता चला कि चोरों ने ट्रक के डाले के ऊपर चढ़ी चादर को काट कर 50 कट्टा मसूर की दाल चोरी कर ली। दाल की कीमत करीब डेढ़ लाख बताई जा रही है। इस बाबत ट्रक चालक ने फरधान पुलिस को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें