फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट बस ने टैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी, दो गंभीर

Sun, 26 Jul 2015 10:55 PM IST
फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में शनिवार की रात सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में टूरिस्ट बस ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रॉली में महिला-पुरुष समेत 16 लोग सवार थे, जिनमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर रूप से घायलों को भर्ती कर मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

मितौली थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी रामरतन के बहनोई का इंतकाल हो गया था। रामरतन अपने परिवार और अन्य ग्रामीणों के साथ रात करीब 12 बजे गोला क्षेत्र के गांव जमुनहा जा रहे थे। फरधान थाना क्षेत्र के बौंठा गांव के पास ट्रैक्कर खराब होने के कारण बंद हो गया। टैक्टर को सही करने के लिए चालक मेवालाल ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को धक्का देकर रोड किनारे खड़ा किया। अरविंद और विमल ट्रैक्टर सही करने पहुंचे, उसी समय लखीमपुर से अजमेर शरीफ को जा रही टूरिस्ट बस ने ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर को सही कर रहे 27 वर्षीय अरविंद कुमार और 26 वर्षीय विमल कुमार ट्रैक्टर के नीचे दब जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी ट्रॉली में सवार कई महिला-पुरुष ट्रॉली के बाहर उछलकर रोड पर जा गिरे, जिसमें रामरतन, विनोद कुमार, लोकराम, रामनरेश, अंगनेलाल, फुलमती पत्नी लाल बहादुर, रामपती पत्नी सुरेंद्र, सुरजा पत्नी विष्णुदयाल, जयश्री पत्नी रामरतन घायल हो गए। वहीं बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी। मौके पर पहुंचे एसओ शिवानंद यादव ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर बस को कब्जे में ले लिया। जिला अस्पताल में गंभीर रूप से घायल अरविंद और विमल को भर्ती कर अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें