फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार देने से मना करने पर की फायरिंग

Thu, 30 Apr 2015 12:20 AM IST
निघासन/ लख्ाीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में उधार सामान देने से मना करने से नाराज दबंगों ने किराने की दुकान का सारा सामान उठा ले गए। विरोध करने पर दबंगों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी और दुकानदार को पीट दिया। पीड़ित जब मामले की शिकायत करने झंडी पुलिस चौकी पहुंचा तो चौकी इंचार्ज ने उसे ही धमकाते हुए जेल भेजने की धमकी दे डाली। उसने मामले की शिकायत एसओ से की। एसओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए चौकी इचांर्ज को फटकार लगाया और सामान वापस कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव मोहबतिया बेहड़ निवासी जयप्रकाश की किराने की दुकान है। आरोप है कि गांव छोटानीपुरवा के दो लोग दुकान पर आए और घर में लड़की की शादी होने की बात कह करीब 35 हजार रुपये का सामान निकलवाया। सारा सामान भरने के बाद राजबहादुर ने आठ हजार रुपया नगद देते हुए 25000 रुपया उधार करने को कहा।
इस पर दुकानदार ने उधार देने से मना करते हुए असमर्थता जताई। आरोप है कि इससे राजबहादुर लौट आया और करीब दो घंटे बाद लगभग एक दर्जन साथियों के साथ दुकान पर आ धमका। वह सारा सामान जबरन डनलफ में भर लिया। मना करने पर जयप्रकाश की पिटाई करते हुए हवाई फायर कर दहशत फैला दी। इससे गांव वाले सहम गए।
विज्ञापन

दुकान में हुई लूट की शिकायत को लेकर जयप्रकाश झंडी चौकी के इंचार्ज से किया। इंचार्ज रामबिलास यादव ने दुकानदार को ही जेल भेजने की धमकी देते हुए उधार का सामान देने का दबाव बनाया। सीओ के न मिलने पर उसने एसओ से गुहार लगाई। एसओ अनिल कुमार शाही ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सारा सामान वापस दिलाने का निर्देश देते हुए चौकी इंचार्ज राम बिलास यादव को फटकार भी लगाई।

वर्जन.....
चौकी इंचार्ज की अजब दबंगई

राजबहादुर के घर में लड़की की शादी है। लोग लड़कियों की शादी में दान देते हैं। वह तो उधार मांग रहा था। सामान दे देना चाहिए था। मैंने उसको समझाया था। धमकी नहीं दी थी।
विज्ञापन

- रामबिलास यादव, इंचार्ज झंडी चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें