फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के हमले से वृद्ध घायल

Wed, 21 Jan 2015 07:56 PM IST
निघासन/मंझगईं
विज्ञापन
विज्ञापन
दुधवा टाइगर रिजर्व के निकट गन्ना काटने गए एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया। घायलावस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव छेदुईपतिया के मजरा टापरपुरवा निवासी रघुनंदन अपने अन्य मजदूर साथियों पतिराम, नंदराम, संतराम, सोनू आदि के साथ दुधवा नेशनल पार्क के पास स्थित अब्दुल्ला के खेत में बुधवार की सुबह करीब 10 बजे गन्ना काटने गया था। रघुनंदन ने खेत में गन्ना काटना शुरू ही किया था कि इसी बीच गन्ने में बैठे बाघ ने उस पर हमला बोल दिया। बाघ के हमले से रघुनंदन बुरी तरह घायल हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर साथियों ने किसी तरह आग जलाकर बाघ को भगाया। बाद में रघुनंदन को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है।
उधर पार्क के बेलरायां रेंजर एमके शुक्ला ने बताया कि जंगल के किनारे खेतों में जंगली जानवर आ सकते हैं। जंगल से बाघ आया था। बाघ के हमले में घायल के परिवार वालों को विभाग की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें