फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में मृतक समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज 

Thu, 22 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
- दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगे आरोपी 
विज्ञापन

गन्ने का अगौला काटने को लेकर हुए विवाद में गांव हथियाबोझ में गोली मारकर की गई दो लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक हरिश्चंद्र समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिशें दीं, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

बुधवार को गांव हथियाबोझ के पास रास्ते में स्थित गन्ने के पास गांव इंद्रानगर निवासी दिलीप सिंह, हरिश्चंद्र का हथियाबोझ गांव के अवधराम, संजय आदि से गन्ना समेत अगौला काटने को लेकर विवाद हो रहा था। इसी बीच अपने भाई छोटेलाल के साथ बाइक से गांव राजपुर जा रहा शिवरतन भी मौके पर पहुंच गया। इसी बीच दिलीप और शिवरतन के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि दिलीप सिंह ने और हरिश्चंद्र ने असलहे निकालकर शिवरतन को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके करीब एक घंटे के बाद उसी गन्ने के खेत के एक छोर पर हरिश्चंद्र का भी शव पड़ा मिला था। उसके गोली लगी थी, जबकि पास में पड़ा तमंचा लोड था। पुलिस को शक है कि हरिश्चंद्र की हत्या दिलीप ने ही की है। मृतक शिवरतन के भाई की तहरीर के मुताबिक शिवरतन को गोली मारकर जब आरोपी भाग रहे थे, तो उसने हमलावरों का पीछा किया। इस दौरान दिलीप सिंह के खेत में हरिश्चंद्र गोली लगने से तड़प रहा था। पूछने पर बताया कि उसे गोली उसके साथी दिलीप सिंह ने अपने भाई अनिल सिंह के साथ मिलकर मारी है। पुलिस ने दिलीप सिंह, अनिल सिंह तथा मृतक हरिश्चंद्र के खिलाफ हत्या, अवैध तमंचा रखने, गाली गलौज करने तथा मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश मिश्रा ने बताया कि कई संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें