फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के तीन चौपहिया वाहनों के  साथ दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Sun, 01 Jan 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला पलियाकलां। 
विज्ञापन
वाहन चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुधवा रोड पर एक गैराज में पुलिस की छापेमारी 
विज्ञापन


क्षेत्र में लगातार हो रही लूट डकैती की वारदातों के बाद पुलिस ने बीते कई दिनों से सक्रियता बढ़ा दी थी। जिसके बाद पुलिस ने वाहन चोरों के साथ ही वाहनों के पार्ट चोरी करने वाले एक युवक को पकड़ा है। इसके साथ ही पुलिस ने तीन चौैपहिया वाहन भी बरामद किए हैं। पकड़े गए सभी अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 
गौरतलब है कि लूट-डकैती और चोरी की वारदातों के बाद सवालों से घिरी पुलिस ने अब सक्रियता बढ़ा दी है। लूट के मामले में करीब एक दर्जन लोगों को उठाकर पूछताछ करने के बाद पुलिस ने वाहन चोरी के खुलासे के लिए प्रयास शुरू कर दिए। एसओ पीके झा ने बताया कि एसएसआई अरविंद शुक्ला और चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया ने दलबल के साथ शहर के दुधवा रोड पर एक गैराज में चोरी की वाहनों की मिली सूचना के बाद छापेमारी की। जहां पर पुलिस ने गैराज से मारुति जिप्सी, एक वैन और एक पिकप को बरामद किया। पुलिस ने यहां से आशु खान और मंजूर खान निवासी रंगरेजान तृतीय को भी पकड़ा है। पुलिस के अनुसार यह सभी चोरी की गाड़ियां खरीदत- बेचते हैं और इनकी एक दुकान नेपाल में भी स्थित है। पुलिस ने दोनों को संबंधित धाराओं में जेल भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ बीते कई दिनों से थाने में बंद माहीगिरान निवागसी बंटी उर्फ नफीस अहमद को भी पुलिस ने जेल भेजा है। एसओ पीके झा ने बताया कि बंशीनगर चैकी इंचार्ज छोटेलाल ने सिंगहिया तिराहा से इस युवक को पकड़ा था। यह चोरी का सामान नेपाल बेचने ले जा रहा था। पुलिस ने इसके पास से भी चोरी की बैट्रियां और वाहनों के पार्ट्स आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने चालान भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें