फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गैंग के तीन सदस्य दबोचे, तीन बाइक बरामद 

Sun, 01 Jan 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
gang - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों पर दर्ज हैं कई मामले 
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की तीन बाइक बरामद कर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट ने बताया कि एसपी के आदेश पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान संकटा देवी तिराहा की ओर से तीन अलग-अलग बाइक पर सवार होकर तीन युवक आ गए। चेकिंग देखकर तीनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी थाना खीरी के गांव मूसेपुर खुर्द निवासी इरफान उर्फ दरोगा, ललवापुर निवासी कमल किशोर वर्मा और थाना फरधान के गांव मोहम्मदपुर निवासी श्रीकृष्ण उर्फ पाठा हैं। पुलिस ने तीनों के कब्जे से एक-एक बाइक बरामद की। तीनों बाइक चोरी की हैं। बाइक स्वामियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने एसएसआई केपी सिंह गौड़ की ओर से तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया।सीओ सिटी ने बताया कि इरफान और श्रीकृष्ण के खिलाफ चार-चार और कमल किशोर वर्मा के खिलाफ चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें