फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मासूम सहित तीन की मौत

Mon, 24 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाएं 
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में एक दो साल के बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
खीरी टाउन। गांव नकहा मूलचंद ने बताया कि उनका पुत्र 30 वर्षीय रामशंकर हलवाई गिरी का काम करता है। तीन दिन पहले वह बिना बताए घर से किसी सहालग में गया था। रविवार की शाम वापस आते समय गांव केवलपुरवा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे रामशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

बिजुआ। बस्तौली गांव निवासी कलामुद्दीन की विवाहिता पुत्री अपने दो साल के पुत्र अयान के साथ मायके में 10 दिन पहले आई थी। सोमवार को मासूम घर के बाहर खेल रहा था। पास में ही रहने वाला एक ड्राइवर इनोवा कार लेकर रात को अपने घर आया था। सुबह चालक कार को बैक कर रहा था। इसी दौरान अयान पर कार का पहिया चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। बिजुआ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इनोवा भानपुर गांव की बताई जा रही है।
ईसानगर। खमरिया निवासी सीताराम का 21 वर्षीय पुत्र विकास कश्यप बाइक से शादी समारोह में शामिल होने महराजनगर जा रहा था। रेहुआ पुलिस सहायता केंद्र के निकट बैबहा के निकट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी पंचर पिकअप गाड़ी में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार विकास की मौके पर ही मौत हो गयी। दूसरा साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 की सहायता से घायल को सीएचसी खमरिया भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी। चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने पिकअप कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


कार पलटने से चौकी इंचार्ज घायल 
लखीमपुर खीरी। ओयल चौकी क्षेत्र में मरखापुर के पास कार अनियंत्रित होकर र्खाइं में पलट गई, जिससे कार चालक सदर कोतवाली लखीमपुर की पुलिस चौकी जेल गेट के प्रभारी मनोज कुमार यादव घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ओयल चौकी इंचार्ज ने उन्हें अपनी गाड़ी से शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें