अगल-अलग सड़क हादसों में बालिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि की लोग घायल हो गए।
थाना क्षेत्र ईसानगर के ग्राम सिरसा निवासी छैल बिहारी की 10 वर्षीय पुत्री प्रीति सोमवार को मामा के यहां ग्राम बैबहा मां के साथ पैदल जा रही थी। रास्ते में एक बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जिला अस्पताल में भर्ती एक 20 वर्षीय युवक की सोमवार को मौत हो गई। युवक क्रीम कलर का स्वेटर और काली और लाल धारीदार शर्ट पहने है, रंग गेंहुआ है। पैर में चोट है, पट्टी बंधी है। वह सड़क हादसे में घायल हो गया था।
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव ककरहा निवासी जोदिल (70) साइकिल से अमीरनगर की ओर आ रहे थे, तभी गांव कुंभी के पास विपरीत दिशा से बाइक से आ रहे कय्यूम निवासी अमीरनगर से टक्कर हो गई जिससे दोनों जख्मी हो गए। घायलों को 108 नंबर एम्बुलेंस सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कय्यूम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जबकि जोदिल ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।
पलियाकलां। पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर अपराह्न करीब 3.30 बजे ग्राम गदनियां के पास पुलिया से पहले संपूर्णानगर से आ रही एक बोलेरो बेकाबू होकर सड़क किनारे खंती में जा पलटी। इसके बाद चीख-पुकार मच गई और लोगों ने दौड़ कर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। इसमें हरदोई निवासी चालक छोटे पुत्र राम सहाय, हरदोई की ही पूनम पत्नी राजीव समेत कई और लोग जख्मी हो गए। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा चालक को नींद आ जाने के कारण हुआ है। हादसे के दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा।