नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव कोरैया तालुकादारी में बदमाशों ने बुधवार की रात को तीन घरों में लोगों को बांधने के बाद लाखों की लूटपाट की। पीड़ित गृहस्वामियों ने घटना की तहरीर नीमगांव पुलिस को दी है।
गांव कोरैया तालुकेदारी निवासी सर्वेश कुमार के घर में सीढ़ी लगाकर बदमाश घुसे और परिवार वालों को तमंचे के बल पर बांध दिया और 40 हजार की नकदी, सोने की चेन, अंगूठी, बर्तन, कपड़ा लूट लिया। इस परिवार को लूटने के बाद इन्हेें कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद गांव के त्रिभुवन लाल और जगमोहन के घर को निशाना बनाया, जहां से 27 हजार की नकदी समेत एक लाख कीमत का सामान लूट ले गए। पीड़ितों ने नीमगांव पुलिस को तहरीर दी है। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। जांच की जा रही है।