फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकियों से दहशत में  है बालिका का परिवार

Mon, 30 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
रेप के बाद बालिका की हत्या का मामला
विज्ञापन

परिवारवालों ने एसपी से मिलकर सुनाई व्यथा
रेप के बाद आठ वर्षीय बालिका की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने के मामले के फरार आरोपी अब बालिका के घर वालों पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर घर में आकर जान से मार डालने की धमकी देते हैं। इस से डरी हुई मृतका की मां अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ एसपी से मिली और व्यथा बताई। एसपी ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन

बताते चलें की 22 मई को शहर से सटे एक गांव की आठ वर्षीय बालिका की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। शव बाग में स्थित एक कुएं से बरामद हुआ था। पुलिस ने मुख्य आरोपी गांव के मोहन, उसके भाई और पिता समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। तीन दिन बाद पुलिस ने मोहन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। सोमवार को मृतक बालिका की मां अपने अन्य बच्चों के साथ एसपी से मिली। उसने बताया कि अन्य नामजद आरोपी घर पर ही मौजूद हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी घर पर आकर उसे धमका रहे हैं। समझौता न करने पर मार देने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

एसपी अखिलेश चौरसिया ने सदर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें