फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी के साथ लाखों के जेवरों पर चोरों ने किया हाथ साफ    

Sat, 20 May 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   मझगईं।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाते-जाते दरवाजे में लगा गए कुंडी, पुलिस ने किया मौका मुआयना      
विज्ञापन

 चोरों ने कस्बे में तोल लिपिक के घर धावा बोलते हुए नगदी, जेवरों के साथ ही कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी कर जाते-जाते चोरों ने मकान के बाहर दरवाजे में कुंडी भी लगा दी। पड़ोसी ने कुंडी खोलकर परिजनों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है।       
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र में पुलिस से बेखौफ चोर और बदमाश बराबर लूट और चोरी को घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मई माह में चौकी से चंद कदम दूर कोठिया के पास बदमाशों ने एक ग्रामीण से जहां मारपीट कर 49 हजार की दिनदहाड़े लूट की वहीं कस्बे में एक दर्जन चोरियों को चोरों ने अंजाम दिया है। बीती रात फिर चोरों ने पुलिस को धता बताते हुए कस्बे में तौल लिपिक बजरंग सिंह के यहां कमरे में रखे बक्सों को तोड़कर उसमें रखी 35 हजार की नकदी, एक एलआईडी और लाखों के जेवर पार कर दिए। जाते जाते चोरों ने बाहर से कुंडी लगा दी। गृहस्वामी सुबह करीब पांच बजे सोकर उठा तो बाहर कुंडी लगी देख सहम गया, जब कमरे में खुले बक्सों और बिखरे हुए सामान पर नजर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। पड़ोसी मुस्लिम खां से कुंडी खुलवाई। चोरी की सूचना पर चौकी इंचार्ज अजय शर्मा ने भी दलबल के साथ पहुंचकर मौका मुआयना किया। पीड़ित ने पांच लाख की चोरी होना बताया है।       
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें