हैदराबाद थाना क्षेत्र के खंदनी गांव में गेहूं की सिंचाई करने गए युवक पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मोहम्मदी वन रेंज में दे दी गई है।
ग्राम खंदनी निवासी सियाराम के परिवार वाले अपने खेत में गेहूं की सिंचाई कर रहे थे। गुरुवार को दोपहर युवक बबलू खेत पर खाना देने गया था। इसी बीच गेहूं की फसल में छुपे जंगली सुअर ने उस पर हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे गांव वालों ने उसे ममरी के निजी क्लीनिक पर पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी महेशपुर को दे दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तमाम जंगली सुअर गन्ने/गेहूं के खेतों में छुपे हैं जो फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लेकिन महकमा इससे बेखबर बना है।