फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहनरा भूड़ आबादी के निकट फिर पहुंचा बाघ

Thu, 14 Apr 2016 10:20 PM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- पिछले एक महीने से आबादी के निकट लगातार मंडरा रहा बाघ, दहशत
विज्ञापन

मैलानी रेंज के जटपुरा बीट से रास्ता भटकर निकला बाघ लगातार आबादी के आस-पास मंडरा रहा है। हालांकि बाघ किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा है। बावजूद इसके पिछले एक महीने से लगातार आबादी के निकट बाघ की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में है। डीएफओ साउथ नीरज कुमार के निर्देश पर गठित वन कर्मियों की चौबीस घंटे बारी-बारी से बाघ की निगरानी कर रही है।
गुरुवार अलसुबह सोहनरा भूड़ गांव के निकट बाघ पहुंच गया। बाघ को देख गांव के पश्चिम में शौच के लिए जा रहे अर्जुन, जसपाल, मुराली, धर्मेंद्र, हीरामन, राधे के होश उड़ गए। उनके चिल्लाने पर बाघ चहलकदमी करते हुए जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग टीम ने बाघ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए उसकी निगरानी में जुटी हुई है। रेंजर मैलानी डीएस यादव ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बाघ ने बछड़े को बनाया निवाला
कुकरा। बरौछा जंगल के पास बाघ ने एक बछड़े को निवाला बनाया है, जिसे देख ग्रामीण भयभीत हो गए हैं।
कसबे के रौनकअली के बेटे फुरकान अली और नूर अली अपने पशुओं को चराने बरौछा जंगल के पास गए थे, बताया जाता है कि जंगल से निकली बाघिन ने उनके एक बछड़े को पकड़ लिया। यह देख चरवाहे जान बचाकर दूर भाग गए। चरवाहों ने बताया कि बाघिन के साथ दो शावक भी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें