फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों को कमरे में बंद करके चोरी

Sun, 13 Mar 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/मितौली।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- पुलिस ने देर शाम किया मौका मुआयना
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ओदारा में चोरों ने सो रहे परिवारीजनों के कमरे की कुंडी बंद कर हजारों की नगदी और जेवर पार कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने देर शाम मौका-मुआयना किया। अभी घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

ओदारा निवासी राम लोटन का पुत्र विनय शंकर सफाई कर्मचारी है। शनिवार रात चोरों ने विनय के मकान को निशाना बनाया। बताते हैं कि चोर मकान के पीछे से दीवार के सहारे छत पर चढ़कर सीढ़ियों के रास्ते घर में दाखिल हो गए। पीड़ित ने बताया कि जिस कमरे में घर के लोग सो रहे थे, चोरों ने उस कमरे के दरवाजे में बाहर से कुंडी चढ़ा दी। बाद में अन्य कमरों में कई बक्से खंगाले। चोर कई बक्से साथ में ही ले गए। जो सुबह रामू के खेत में बरामद हुए। चोर बक्सों में रखी करीब तीस हजार की नगदी और दो अंगूठी उठा ले गए। खेतों में मिले बक्सों में केवल कपड़े और जरूरी कागज बरामद हुए हैं। मकान के पीछे खेतों में चोरों के पैरों के निशान पाए गए हैं। विनय ने बताया कि पुलिस को तहरीर दी गई है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें