फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Tue, 24 Feb 2015 07:10 PM IST
महेवागंज खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक नशे का आदी बताया जाता है।
विज्ञापन

श्रीनगर गांव निवासी स्व. रमाशंकर के पुत्र सरोज ने सोमवार देर रात कमरे के कुंडे में गमछे से लटक कर फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह कमरे से पुत्र को बाहर न निकलता देख मां रामवती अंदर गई तो पुत्र का शव लटकते देख चीख उठी। चीख-पुकार सुन ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। रामवती की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ परशुराम ओझा ने बताया कि मृतक की मां रामवती ने तहरीर में बताया कि सरोज नशे का आदी था। रामवती ने किसी विवाद से इंकार किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें