फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारकर गन्ने की पाती में जला डाला

Thu, 07 Apr 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
मुड़िया खेड़ा-मानपुर संपर्क मार्ग पर बुधवार शाम राख उड़ जाने पर दिखा शव
अधजली लाश की आंतें लटक रही पेट से बाहर
पुलिस मान रही धारदार हथियार से की गई हत्या
सदर कोतवाली की राजापुर चौकी क्षेत्र में मुडिय़ाखेड़ा-मानपुर संपर्क मार्ग पर बुधवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे करीब 30 वर्षीय युवक का अधजला शव मिला है। उसकी अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि युवक की हत्या करने के बाद उसकी शिनाख्त न हो, इसलिए उसके शव को गन्ने की पाती में रखकर जलाया गया। मृतक के हाथ और पैर का काफी हिस्सा जल चुका है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए से 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया है। 
हत्यारों ने युवक की हत्या करने के बाद शिनाख्त मिटाने की नीयत से हत्यारों ने राजापुर चौकी क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा-मानपुर संपर्क मार्ग पर पीपल के पेड़ के पास उस स्थान को चुना, जिसके आसपास खेत हैं। इस समय खेतों में गेहूं की कटाई और गन्ने की बुवाई का दौर चल रहा है। ग्राम पंचायत राजापुर के प्रधान पति संतोष वर्मा ने बताया है कि बुधवार की शाम को उधर से निकले ग्रामीणों की नजर पीपल के पेड़ के नीचे जलाई गई गन्ने की पाती पर पड़ी तो उसमें अधजला शव दिखा। गांव में खबर फैली तो रात में ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन काफी हिस्सा जला होने से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। मामले की सूचना राजापुर चौकी पुलिस को दी गई। तब चौकी इंचार्ज शिवानंद पटेल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की मोर्चरी में रखवा दिया। चौकी इंचार्ज के मुताबिक शव के हाथ और पैर का काफी हिस्सा जल चुका था। चेहरा भी बुरी तरह झुलस चुका है। मृतक के आंतें बाहर निकली हुई थी। माना जा रहा है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। ग्रामीणों के मुताबिक घटनास्थल पर दिन में पाती जलते हुए किसी ने नहीं देखा। यानी मंगलवार-बुधवार की रात किसी समय हत्यारों ने युवक का शव यहां लाकर पाती में रखकर जला दिया। बुधवार को दिन में शव राख के ढेर के नीचे दबा रहा। दिन में तेज हवा चलने पर राख उड़ गई तो शाम को अधजला शव दिखा। हत्या करने के बाद शव जलाने जैसे संगीन मामले में पुलिस ने एक बार फिर लापरवाही दिखाई है। चौकी इंचार्ज के अलावा कोई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर जांच करने नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी एमपी सिंह ने बताया कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को मुड़िया खेड़ा-मानपुर संपर्क मार्ग पर जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया है। शिनाख्त के लिए शव मोर्चरी में रखवाया गया है। 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव की डीएनए जांच कराई जाएगी। 

घटना की बाबत मुझे अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। 
अखिलेश चौरसिया, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें