क्षेत्र के गांव रकेहटी निवासी अवधराम के 18 वर्षीय पुत्र दिनेश ने गुरुवार सुबह घर के सामने गन्ने के खेत में लगे आम के पेड़ से गले में रस्सी का फंदा डालकर खुदकुशी कर ली।
वहां से निकल रहे लोगों ने उसकी लाश लटकती देखी तो घरवालों को सूचना दी। घरवालों ने लाश को उतारकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक के फांसी लगाने की बाबत परिवार वाले कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। उन्होंने पुलिस कार्रवाई से भी इनकार कर दिया है।