फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 10 May 2015 10:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव विलियमगंज में एक महिला ने कमरा बंद कर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस की मौजूदगी में दीवार तोड़कर महिला के शव को बाहर निकाला गया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

विलियमगंज के इंद्रपाल की शादी दो साल पहले मलूकापुर कला निवासी 25 वर्षीय नीलम के साथ हुई थी। शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे नीलम ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। मृतका के ससुर रामसागर ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य बाहर थे। घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के आने पर दीवार तोड़कर मृतका के शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें