फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा काटने गई महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 24 Feb 2016 09:58 PM IST
ममरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में पशुओं के लिए चारा काटने गई महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला जब काफी देर तक घर नहीं लौटी तो तलाश करने पर उसका शव उसी के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

ग्राम महेशपुर निवासी रामभजन अपने मकान के सामने निजी विद्यालय चलाते हैं। विद्यालय प्रबंधक रामभजन के अनुसार उनकी पत्नी माया देवी (55) मंगलवार दोपहर अपने खेत में खड़ी बरसीम काटने गयी थी। वह शाम तक घर नहीं लौटी। तलाश करने पर उसका शव उसी खेत में पड़ा मिला। जिसकी बायीं आंख, बाएं हाथ, बाएं पैर के घुटने में चोट के निशान मौजूद थे। साथ ही नाक से खून बह रहा था, गले में भी गला दबाने के निशान थे। लेकिन शरीर पर पहने गए सभी गहने सुरक्षित थे। इससे रामभजन ने गला दबाकर हत्या होने की आशंका जताई है। गृह स्वामिनी की मृत्यु होने से उसके बच्चों, परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
रामभजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामभजन ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। साथ ही किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने से भी मना किया है। एसओ विश्वनाथ यादव का कहना है कि अगली कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसी के आधार पर की जाएगी। एसओ ने हार्टअटैक होने की आशंका जतायी है।
विज्ञापन

--
पूरे गांव में शोक की लहर
ममरी। प्रबंधक की पत्नी के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। शिक्षकों ने शोक सभा कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें