फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में युवती के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Feb 2016 07:04 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ले में बुधवार को घर में अकेली युवती के साथ एक युवक ने दुराचार किया। घटना के बाद युवती बेहोश हो गई, तो मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित युवती का पिता शाम को घर लौटा, तो उसे घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार वालों ने आरोपी को पकड़कर धुनाई कर दी और फिर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वादी पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर चालान भेजा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी वादी पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह तहसील में बतौर मुंशी कार्य करता है। बुधवार को वह तहसील गया था। घर पर उसकी 19 वर्षीय पुत्री अकेली थी। शाम करीब चार बजे मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी अंश कुमार उसके घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ रेप किया। घटना के बाद उसकी पुत्री बेहोश हो गई, जिसके बाद आरोपी युवक फरार हो गया। शाम करीब छह बजे वादी पिता तहसील से घर लौटा, तो उसकी पुत्री बेहोश पड़ी थी। वादी के मुताबिक पानी का छींटा लगाया, तो युवती को होश आया, जिसके बाद उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार वालों ने मोहल्ले में ही आरोपी अंश कुमार को एक दुकान पर पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी गई। मामले की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पहुंची और आरोपी युवक को अपने कब्जे में लेकर पुलिस के पास पहुंचा। वादी पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को चालान भेजा है। पुलिस ने पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है।
--
इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेजा गया है और मामले की विवेचना एसएसआई महेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गुलाब शंकर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें