फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने छत से कूदकर जान दी

Tue, 07 Apr 2015 08:09 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस की विमला कॉलोनी में मंगलवार की दोपहर घर की छत से एक महिला कूद गई, जिससे सड़क पर निकल रहे राहगीर अवाक रह गए। लहूलुहान महिला को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिवार वालों ने महिला के डिप्रेशन में होने की बात कही है, जिसका काफी समय से इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन

विमला कॉलोनी निवासी आशुतोष अवस्थी कालाआम पीएचसी में फार्मेसिस्ट हैं। उनकी पत्नी 43 वर्षीय सुभा अवस्थी ने मंगलवार की दोपहर को अचानक अपने घर की छत से छलांग लगा दी, जिससे वह सड़क पर सिर के बल गिरी। सड़क के आसपास मौजूद लोग यह नजारा देख सन्न रह गए। आनन-फानन में परिवार वाले लहूलुुहान महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। इमरजेंसी में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति आशुतोष अवस्थी ने बताया कि सुभा की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, जिसका बराबर इलाज कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें