फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने खा ली नींद की कई गोलियां, हालत बिगड़ी

Thu, 03 Mar 2016 07:03 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान थाना क्षेत्र के गांव परसेहरा में एक महिला ने बृहस्पतिवार को नींद की एकसाथ कई गोलियां खा ली, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। पड़ोसी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला का पति पड़ोसी से भी भिड़ गया। हंगामे पर बीमार महिला ने जिला अस्पताल में ही पति से तलाक मांगा। काफी देर हंगामा होता रहा। यह मामला यहां चर्चा का केन्द्र बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

फरधान के एक गांव निवासी 32 वर्षीय महिला ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर किसी बात को लेकर महिला ने एकसाथ नींद की पांच गोलियां खा ली, जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी। मौके पर मौजूद पड़ोसी ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुुछ देर बाद सूचना पर महिला का पति भी जिला अस्पताल पहुंच गया। वहां पर पत्नी के साथ पड़ोसी को देखकर पति उस पर कथित प्रेमी का आरोप लगाते हुए हाथापाई करने लगा। लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उसके काम पर चले जाने के बाद आरोपी उसके घर आता जाता है, यह सिलसिला पीठ पीछे काफी समय से चल रहा था। वहीं महिला ने इलाज के दौरान अपने पति से दो टूक शब्दों में तलाक की मांग कर दी। कारणों के बारे में महिला ने कुछ नहीं बताया, लेकिन उसने कहा कि वह दूसरी पत्नी है। जबकि पहली पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी हैै। अब वह भी अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। जेल गेट चौकी इंचार्ज राजबली सिंह ने बताया कि एमएलसी चुनाव ड्यूटी में होने के कारण मामले की जानकारी नहीं है। यदि मामले में कोई तहरीर मिलती है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें