फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में घुसे चोर एक घर से  बटोर ले गए लाखों का सामान 

Sun, 21 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  खमरिया।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौकी खमरिया के मजरा रमनपुरवा की घटना, थम नहीं रहा चोरियों का सिलसिला 
विज्ञापन

 पुलिस चौकी खमरिया के मजरा रमनपुरवा के दो घरों में शनिवार की रात चोर घुस गए। एक घर में जाग होने पर चोर खाली हाथ भाग निकले, लेकिन दूसरे घर से नकदी समेत करीब दो लाख का सामान बटोर ले गए। दोनों घटनाओं की तहरीरें पुलिस को दी गई हैं, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन

गांव रमनपुरवा निवासी मनोहर लोध के घर में चोर नकब लगाकर अंदर घुस गए। आहट होने पर परिवार के लोगों ने टार्च की रोशनी डाली तो चोर भाग निकले। इसके बाद चोरों ने कुछ दूर स्थित अशोक बाजपेई के घर को अपना निशाना बनाया। चोर पीछे का दरवाजा उखाड़कर घर में दाखिल हो गए। घर के सभी लोग छत पर सोए हुए थे। चोरों ने जीने का दरवाजा बंद कर दिया, जिससे घर के लोग नीचे ना आ सकें। चोर कमरों में रखे बक्सों के ताले और अलमारी के लॉक तोड़कर नकदी, सोने चांदी के जेवर, कीमती कपड़े बर्तन सहित करीब दो लाख का सामान बटोर ले गए। सुबह अशोक की पत्नी उठ कर नीचे आई तो जीने का दरवाजा बाहर से बंद देखा। शक होने पर उन्होंने इसकी जानकारी पति अशोक को दी। किसी तरह दरवाजा खोलकर यह लोग नीचे आए। तो कमरों में  बिखरा सामान, अलमारी-बक्सों के टूटे ताले देखकर उनके होश उड़ गए। घर के पीछे कुछ दूर स्थित खेतों में टूटे बक्से, बेकार कपड़े आदि बिखरे पड़े मिले। दोनों घटनाओं की तहरीरें खमरिया चौकी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौका मुआयना किया है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें