फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट कर रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीटा, हालत गंभीर

Sun, 15 Mar 2015 11:19 PM IST
मैगलगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर 20 हजार रुपये और बाइक लूट ली। इस बीच पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने दौड़कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने लाठियों से दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे फत्तेपुर चौकी इंचार्ज अशोक कुमार बदमाशों को ग्रामीणों से बचाते समय चोट लगने से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुरवा निवासी रामकुमार रविवार की शाम फत्तेपुर से घर लौट रहा था। उसके पास 20 हजार रुपये थे। बताया जाता है कि रामपुर और शिवपुरी गांव के बीच रामकुमार को बाइक सवार दो बदमाशों ने घेर लिया और तमंचा दिखाकर नगदी-बाइक लूटने लगे। इस बीच रामकुमार के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। उनके पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने लाठियों से जमकर पिटाई कर दी। इधर सूचना मिलने पर फत्तेपुर चौकी इंचार्ज अशोक कुमार मौके पर पहुंचे, उन्होंने ग्रामीणों के चंगुल में फंसे बदमाशों को बचाने की कोशिश की। इस बीच उन्हें भी चोटें आईं। एसओ आनंद शाही ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से जख्मी एक बदमाश को इलाज के लिए मैगलगंज पहुंचाया। जबकि दूसरे को पुलिस ने फत्तेपुर चौकी पर ले जाकर इलाज कराया। दोनों के कब्जे से बाइक और नगदी बरामद कर ली गई है। एसओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में एक नीमगांव का तो दूसरा सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें