पलिया से मैलानी जाने वाली ट्रेन के चलते ही एक युवक ने अपना सिर लाइन पर रख दिया और ट्रेन उसकी गर्दन के ऊपर से गुजर गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे पलिया से मैलानी जाने वाली ट्रेन जैसे ही बढ़ी प्लेटफार्म नंबर एक के पास खड़ा एक युवक दौड़ा और उसने अपना सिर रेलवे लाइन पर रख दिया। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने उसे ऐसा करते देखा लेकिन जब तक वह कुछ कर पाते ट्रेन उसकी गर्दन के ऊपर से गुजर गई। स्टेशन मास्टर एसपी गुप्ता ने सूचना जीआरपी मैलानी को दे दी। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसने चेकदार शर्ट, मटमैले रंग की पैंट और नीले रंग के जूते पहन रखे हैं। युवक के आत्महत्या करने की खबर शहर में फैली तो स्टेशन पर लोगों का तांता लग गया।