फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने काटी दुकान की छत और खोखे के पटरे

Fri, 29 Jul 2016 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
विज्ञापन
chori - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस ने किया मुआयना, मुख्य मार्ग पर चोरी से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
विज्ञापन

कमल टाकीज से कुछ दूर चोरों ने एक दुकान की छत की टिन काटकर हजारों रुपये के मोबाइल, एलसीडी, पार्ट्स पार कर दिए। वहीं एक पान के खोखे को भी चोरों ने काटकर उसमें से हजारों रुपये के गुटके और सिगरेट पार कर दी। यहां हुई चोरी ने एक बार चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

निघासन रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी प्रदीप शर्मा की मोबाइल रिपेयरिंग और मेडिकल स्टोर की दुकान है। गुरुवार रात चोरों ने पीछे से दुकान की छत पर चढ़कर ऊपर लगी प्लाई और टिन काट दी। जिसके बाद अंदर घुसकर चोर लगभग 60 हजार रुपये की कीमत के रिपेयरिंग को आए लगभग 20 मोबाइल सेट, लगभग पांच हजार रुपये के मोबाइल पार्ट्स और बैटरी के साथ ही 12 हजार रुपये की एलसीडी टीवी को चोरी कर ले गए। इसके बाद कुछ दूर स्थित संतोष  की पान की दुकान के पटरे काटकर चोर यहां से भी दो हजार रुपये की सिगरेट, एक हजार रुपये के गुटके और गुल्लक में रखी लगभग एक हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया ने मौका मुआयना किया है। मुख्य मार्ग पर हुई चोरी से चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें