फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय वन्य जीव तस्कर को पकड़ने वाली टीम सम्मानित 

Tue, 04 Apr 2017 12:24 AM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
उपल‌िब्‍ध्‍ाब्धि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

 तीन प्रदेशों के मोस्टवांटेंड अंतराष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर मध्यप्रदेश निवासी राहुल उर्फ किट्टू उर्फ राहुल सिंह को पकड़ने वाली खीरी पुलिस की टीम को वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो भारत सरकार ने प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया है। एसपी मनोज कुमार झा ने प्रेस कांफ्रेस में टीम को प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसटीएफ लखनऊ की मदद से सदर कोतवाली पुलिस ने 30 नवंबर को मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली के मोस्टवांटेंड राहुल उर्फ किट्टू उर्फ मुत्तू को सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़ियाखेड़ा के पास से दबोचा था। उसके पास से चंदन की लकड़ी के आठ बोटे बरामद होने पर सदर कोतवाली पुलिस ने चौकी इंचार्ज संकटा देवी संदीप सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। महाराष्ट्र में उसके खिलाफ टाइगर के शिकार के 14 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वह मध्यप्रदेश और दिल्ली में दर्जनों वन अधिनियम के मामलों में वांछित चल रहा था। वह करीब दो साल से मध्यप्रदेश पुलिस की अभिरक्षा से फरार चल रहा था। तब से मध्य प्रदेश पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में खीरी पुलिस की संकटा देवी चौकी इंचार्ज संदीप सिंह, राजापुर चौकी इंचार्ज अरविंद राय, सिपाही विजय कुमार शर्मा और राजेश कुमार शामिल थे। वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो भारत सरकार और पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली ने टीम को प्रशस्त्रि पत्र और नगद ईनाम भेजे थे। सोमवार को एसपी ने दोनों दरोगाओं को 15-15 सौ और सिपाहियों को एक-एक हजार रुपये का नगद इनाम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। एसपी और एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने पुलिसकर्मियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें