सोमवार को गोला तहसील क्षेत्र के एक गांव से यहां राजकीय महाविद्यालय में बीए की परीक्षा देने आई छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा के पिता ने अज्ञात के खिलाफ उसे अगवा करने की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
गोला तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा बीए की परीक्षा देने के लिए सोमवार को घर से यहां राजकीय महाविद्यालय आई थी। यहां से वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। वह घर नहीं पहुंची तो घरवाले फिक्रमंद हुए और यहां पहुंचे। बताया गया है कि छात्रा ने परीक्षा भी नहीं दी। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें छात्रा को अगवा करने की बात कही गई। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है और तफ्तीश भी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी केपी सिंह के मुताबिक छात्रा भाई के साथ यहां आई थी और उसने यहां से भाई को वापस भेज दिया। जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं है उन्होंने बताया कि घरवालों से मोबाइल नंबर मांगा गया है लेकिन वह अभी तक मुहैया नहीं करा पाए हैं। उन्होंने बताया कि तफ्तीश शुरू कर दी गई है।