फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

Tue, 24 Mar 2015 07:31 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मंगलवार को पीड़ित लोगों ने एसपी को ज्ञापन देकर आरोपी फाइनेंस कंपनी और उसके कर्ताधर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की। आरोप है फाइनेंस कंपनी की ओर से उनसे बैंकों में पैसा जमा करा लिया गया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि लोन दिलाने के नाम पर फाइनेंस कंपनी के लोगों ने फाइल चार्ज के नाम पर 32 सौ रुपए नकद ले लिए। इसके बाद प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर नीमगांव के अमेठी गांव निवासी छत्रपाल से 22 हजार, भीरा क्षेत्र के गांव भूपपुरवा निवासी जगमोहन से 16 हजार, कल्यानी देवी से 32 हजार, बहराइच के गांव चहलार निवासी शिवकुमार की पत्नी मीरा देवी से 18 हजार, विनोद कुमार से 18,500 समेत कई लोगों से पैसे लिए गए और बताया गया कि 40 दिनों बाद सभी के खाते में पैसा पहुंच जाएगा। लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिला है। फाइनेंस कंपनी में मौजूद लोगों से इस बाबत पता करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। एसपी अरविंद सेन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें