फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरा रहा एसपी का प्लान, पांच बाइक ले उड़े चोर

Tue, 23 May 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बाइक गैंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आटोलिफ्टरों की कुंडली खंगालती रह गई पुलिस
विज्ञापन

हर महीने 100 बाइकें उड़ा रहे आटोलिफ्टर, दहशत
जिले में प्रतिदिन औसतन तीन और महीने भर में करीब 100 बाइक की चोरी हो रही है, इससे बाइक स्वामियों में दहशत है। एसपी ने ऑटोलिफ्टरों पर शिकंजा कसने के लिए 15 दिवसीय अभियान चला रखा है, इसके तहत जिले भर के ऑटोलिफ्टरों को सूचीबद्ध कर उनकी पूरी कुंडली तैयार की जा रही है। पुलिस यह सब कार्रवाई कर ही रही थी कि मंगलवार को ऑटोलिफ्टरों ने एक ही दिन में शहर से पांच बाइक चोरी कर ली।
शहर में बाइक चोर गिरोह काफी लंबे समय से सक्रिय है। शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पूर्व में रहे पुलिस अधीक्षकों ने रणनीति बनाई, लेकिन ऑटोलिफ्टर गैंग के सामने रणनीति पूरी तरह से नाकाम साबित हुई। करीब 15 दिन पहले जिले की कमान संभालने वाले एसपी डॉ. एस चन्नपा ने समीक्षा की तो पाया कि शहर से सर्वाधिक बाइक चोरी की घटनाएं हो रही है। इस पर उन्होंने बाइक चोरी की घटना को रोकने के लिए प्लान तैयार किया। इसके तहत उन्होंने 10 साल से बाइक चोरी मामले में शामिल और प्रकाश में आए लोगों को थानावार चिह्नित कराया और सभी थानेदारों को सूची भेजी। साथ ही थानेदारों को निर्देशित किया कि उनका 15 दिन के भीतर सत्यापन कर उनकी गतिविधियां पता करने और अपराध में शामिल होने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। चिह्नित लोगों के न मिलने पर उनके जमानतदारों को बुलाकर पूछताछ करने के निर्देश दिए थे। पुलिस प्लान के तहत काम कर रही है। इसी बीच मंगलवार को ऑटोलिफ्टर गैंग जिला अस्पताल से शमशेरनगर निवासी अब्दुल जहूर, सीतापुर जिले के रुखारा निवासी राकेश समेत पांच लोगों की विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर ले गए। राकेश वीरबाबा स्थान पर भंडारे में शामिल होने आए थे। सुबह सात बजे से लेकर एक बजे तक पांच बाइकों के चोरी होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर नागेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पांच बाइक चोरी होने की सूचना मिली है, जिसमें दो की तहरीरें पुलिस को मिली हैं। 
विज्ञापन


हीरो की बाइक को बना रहे निशाना 
आटोलिफ्टर गैंग के सदस्य खासतौर पर हीरो की बाइक ही अपना निशाना बना रहे हैं। इनमें फैशन प्रो, स्पेलेंडर सुपर आदि गाड़ियां शामिल हैं। शहर में लगातार बाइक चोरी की घटनाओं से बाइक स्वामियों में दहशत है। 
विज्ञापन


पूर्व में हुए खुलासों पर उठे सवाल
सदर कोतवाली पुलिस ने हाल ही में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया था। इनमें पुलिस ने एक गिरोह के पास से 10 बाइकों को बरामद किया था। दो दिन पहले लखनऊ से चोरी हुई अपाचे समेत दो युवक दबोचे थे। लगातार हो रहीं बाइक चोरी की घटनाओं से पुलिस के इन खुलासे सवालों के घेरे में आ गए हैं। यदि आटोलिफ्टर गैंग के पकड़े गए आरोपी वाकई में वर्तमान समय में बाइक चोरी कर रहे थे तो उनके पकड़े जाने के बाद चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगना चाहिए था। भले ही वह कम समय के लिए होता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ? इससे खुलासे सवालों के घेरे में आ गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें