बेलाखुर्द गांव निवासी दयाशंकर का आरोप है कि मंगलवार की शाम कहीं गया था घर पर उसकी पत्नी रामश्री और बच्चे थे। इस दौरान गांव का ही एक व्यक्ति और उसके कई साथियों ने उसकी खाली पड़ी जमीन पर छप्पर डालना शुरू कर दिया। इसका उसकी पत्नी ने विरोध किया तो उन्होंने उसके घर पर चढ़े छप्परों को गिरा दिया और आग लगा दी। इसके बाद पत्नी को पीट दिया।
जानकारी पाकर पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई गई। आरोपियों ने पत्नी को बचाने आई पड़ोस की महिला सरोजनी देवी, संगीता देवी, किरन देवी को भी पीट दिया और घर में घुसकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि एक बच्चे पर बांके से भी वार कर दिया। बच्चे के नीचे बैठने से वह बाल-बाल बच गया। हंगामा सुनकर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए और आरोपियों में से दो लोगों को पकड़ कर उनसे बांका छीन लिया। तभी सूचना पाकर पहुंची मझगईं पुलिस पकड़े गए लोगों को चौकी ले आई। पुलिस के मुताबिक सरवन गिरी और हरीश का चालान कर दिया गया है।