फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक पर झोंका फायर नौकर को लगी गोली

Sat, 31 Jan 2015 08:00 PM IST
बिजुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
भीरा थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में कुछ दिनों पहले हुई कहासुनी के चलते एक ग्रामीण पर फायर झोंक दिया गया। इस दौरान गोली खेत पर काम कर रहे मजदूर को जा लगी। फायरिंग की वारदात से अफरा-तफरी मच गई। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

घटना बिजुआ चौकी के गांव रायपुर की है। पुलिस के अनुसार करीब 15 दिन पहले गांव के राकेश सिंह के घर के बाहर खड़ी उनकी बाइक को रिश्तेदार प्रमोद कुमार सिंह मुन्ना रात को बगैर बताए लेकर चले गए। परेशान राकेश को जब पता चला कि उनकी बाइक मुन्ना सिंह चला रहे थे, वह मुन्ना के घर पहुंचे। वहीं पर दोनों के बीच बाइक को लेकर जबरदस्त कहासुनी हो गई। आरोप है कि मुन्ना सिंह ने राकेश को देख लेने की धमकी दी थी। शनिवार को सुबह से ही मुन्ना सिंह अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर राकेश को ढूंढ रहे थे। तभी खेत पर पानी लगा रहे राकेश को देखते ही मुन्ना ने दो फायर किए। इस दौरान दोनों फायर मिस होने से राकेश को भागने का मौका मिल गया, तभी तीसरा फायर होते ही सामने से राकेश के खेत पर काम कर रहा मजदूर सुकई निवासी कल्लूपुरवा सामने आ गया। फायर के छर्रे सुकई के सिर में जा लगे। घायल सुकई वहीं पर गिर गया। राकेश और उनके परिवार के लोग सुकई को लेकर बिजुआ चौकी पर आए। पुलिस ने सुकई को मेडिकल के लिए भेजा है। चौकी इंचार्ज रिषीदेव सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। एहतिहातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें