फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोपी युवक की  पिटाई, पुलिस को सौंपा 

Sat, 13 Aug 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकन्द्राबाद।
विज्ञापन
पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भैंस चोरी कर ले जाने का है आरोप 
 भैंस चोरी कर ले जाने के आरोप में भैंस स्वामी ने ग्रामीणों की मदद से कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के गांव हिकमतनगर निवासी मुकेश को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर भैंस को एक ग्रामीण के सुपुर्द कर दिया है। 
विज्ञापन

थाना नीमगांव के गांव रहमतनगर निवासी रामनरेश की भैंस शुक्रवार की आधी रात के बाद चोरी हो गई थी। भोर में चारा डालने के लिए जब वह उठा तो देखा उसकी भैंस गायब थी। जिस पर उसने परिवार वालों के साथ भैंस की खोजबीन शुरू कर दी और आसपास के मिलने वाले लोगों को भी मामले की जानकारी दी। रामनरेश ने बताया कि उनके एक परिचित ने फोन कर सूचना दी कि एक युवक गोला रोड पर भैंस लेकर जा रहा है। सूचना पर वह जब गड़रिया चौराहा पहुंचे तो देखा भैंस उसकी थी। जिस पर उसने आसपास के लोगों की मदद से उसे दबोच लिया। इस दौरान तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने पकड़े गए आरोपी मुकेश की जमकर पिटाई कर दी। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भैंस को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने लाई। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि भैंस स्वामी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बरामद भैंस को एक ग्रामीण की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें