फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर का ताला तोड़ा हजारों का माल उड़ाया

Fri, 27 Nov 2015 07:05 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला शाहपुरा कोठी में बृहस्पतिवार की रात को चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर 20 हजार की नकदी समेत हजारों रुपये कीमत के जेवरात पार कर दिए। गृहस्वामी रात को जब लौटे तो घटना की जानकारी हुई। मामले की सूचना रात को ही कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

शाहपुरा कोठी निवासी अभय सिंह बृहस्पतिवार की रात को करीब 12 एक पार्टी में गए थे। इसी दौरान मौका पाकर चोरों ने घर के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दे डाला। घर में किसी सदस्य के न होने से चोरों ने इत्मीनान से पूरे घर को खंगाल डाला, जिसमें चोरों ने 20 हजार नकदी, सोने की चैन, अंगूठी और झुमकी पर हाथ साफ कर दिया। करीब डेढ़ बजे अभय सिंह घर लौटे, तो गेट का ताला टूटा पाया और दरवाजा अंदर से बंद मिला। लिहाजा अभय सिंह ने शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को बुला लिया और दरवाजे को किसी तरह तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इस दौरान चोर छत कूदकर भाग निकले। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य गांव गए हुए थे। इससे घर में ताला डालकर करीब 12 बजे एक पार्टी मेें गए थे। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें