फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी के समक्ष उठेगा सीमेंट व्यापारी को धमकी का मुद्दा

Sun, 21 Feb 2016 06:39 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन रोड के सीमेंट व्यापारी सुरेश सिंह को फोन पर धमकी देकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मुद्दा लखनऊ में डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह के समक्ष उठेगा।
विज्ञापन

लखीमपुर आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश पुरी ने कहा कि व्यापारियों से लूट, फिरौती की घटनाएं बढ़ गई हैं। जिसके विरोध में लखनऊ के सिल्वेट होटल में व्यापारी गोष्ठी का आयोजन सोमवार को होगा। जिसमें सीमेंट व्यापारी का मुद्दा उठाकर प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की अगुवाई में डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। गोष्ठी में शामिल होने के लिए दिलीप गुप्ता, महेश पुरी, दिलीप जायसवाल, राजेश अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, संदीप गुप्ता अंकित आदि व्यापारी जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें