फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायलों ने की दोनों नेपाली शवों की शिनाख्त

Thu, 12 Nov 2015 11:34 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन


पीलीभीत-बस्ती हाइवे पर कोतवाली धौरहरा के सिसैय्या चौराहे के पास मिनी बस और खड़े ट्रक में हुई भिडंत में मरे दो अज्ञात नेपालियों के शवों की शिनाख्त हो गई है। बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे हुई दुर्घटना में मिनी बस चालक जगतार सिंह निवासी मोहल्ला राजगढ़-लखीमपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो नेपाली घायलों की जिला अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा 21 घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मामूूली घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से 10 घायलों को भर्ती किया गया।
दोनों शवों की शिनाख्त न होने के चलते मोर्चरी में रखवाया गया, जिनकी देररात अस्पताल में भर्ती घायलों ने शिनाख्त की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मिनी बस और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें मिनी बस लखीमपुर स्थित एक ट्रेवल एजेंसी की हैै।
विज्ञापन

नेपाल के जाजरकोट निवासी करीब 30 लोग दिवाली मनाने के लिए शिमला से वापस लौट रहे थे। बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के सिसैया चौराहा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास खड़े भूसी लदे ट्रक में सामने से नेपालियों को लेकर जा रही मिनी बस घुस गई, जिसमें चालक जगतार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके शव को मशक्कत के बाद गाड़ी काटकर बाहर निकाला जा सका।
एसडीएम धौरहरा ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, कोतवाल रंजीत सिंह यादव और ईसानगर पुलिस ने घायलों को कई एंबुलेंस बुलाकर सभी को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डाक्टरों ने एक युवक और एक युवती को मृत घोषित कर दिया। तुरंत शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी, तो शवों को मोर्चरी में रखवाया गया।
जबकि घायलों में नेपाल के जाजरकोट निवासी रामगुनी, अजय राय, पृथ्वी, विष्णु थापा, शिवा, वीर बहादुर, आरी, अमर बहादुर, हरि बहादुर, लाल बहादुर, कृष्ण बहादुर, हरी बहादुर, रवींद्र कुमार, ईश्वरी, पृथ्वीपाल, चमन प्रसाद, किरन, गनेश, श्याम बहादुर, रामबहादुर थापा, धरम बहादुर शामिल हैं। इनमें से 10 गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए भर्ती किया गया। शेष घायलों को ट्रेवल एजेंसी ने दूसरे वाहनों से नेपाल भेजा। धौरहरा कोतवाल रंजीत सिंह यादव ने बताया कि बुधवार की रात को दोनों अज्ञात शवों की शिनाख्त घायलों से कराई गई, तो उनकी पहचान नेपाल के जाजरकोट निवासी 20 वर्षीय युवक दिरगा और 18 वर्षीय सरस्वती पत्नी पृथ्वी के तौर पर हुई है। बृहस्पतिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद लखीमपुर में ही अंतिम संस्कार करा दिया गया। इस बावत धौरहरा कोतवाल ने बताया कि गांव के ही साथियों की मौजूदगी में शवों का अंतिम संस्कार हुआ, क्योंकि महिला का पति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन

कोहरा या नींद हो सकती हादसे की वजह
ठंड के साथ ही जिले के तराई इलाके में कोहरे की चादर फैलने लगी है। बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे गलत साइड में खड़ी ट्रक में मिनी बस की भिडंत को इसी का नतीजा मानकर पुलिस जांच कर रही है। साथ ही चालक को नींद आने की दूसरी वजह मानी जा रही है। धौरहरा कोतवाल रंजीत सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें