फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और सास-ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा

Mon, 01 Jun 2015 11:00 PM IST
फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव लीलाकुआं स्थित बड़ी नहर में डूबकर हुई महिला की मौत के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्र्ज कर लिया है, जिसमें पति और सास-ससुर पर दहेज हत्या का आरोप है। पुलिस ने मृतका के पति शिवम शुक्ला और ससुर रमन शुक्ला को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना मैगलगंज के कलुआमोती गांव निवासी अनिल अवस्थी ने अपनी पुत्री नीतू का विवाह छह मई 2014 को लखीमपुर के मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी रमन शुक्ला के पुत्र शिवम शुक्ला के साथ किया था। मृतका के चाचा अनूप अवस्थी ने बताया दहेज के लिए ससुराल वाले उनकी भतीजी नीतू को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि पति शिवम, नीतू से छुटकारा पाना चाहता था। गुरुवार को ससुराल से घर लौटते समय दंपति लीलाकुआं के पास बाइक समेत नहर में गिर गए थे। शिवम तो सकुशल बच गया था, लेकिन पत्नी नीतू का पता नहीं चल पाया था। अगले दिन शुक्रवार को दोपहर बाद उसका शव ओयल चौैकी क्षेत्र के पन्योरा गांव के पास बालू के ढेर में फंसा मिला था।
एसओ फरधान शिवानंद यादव के अनुसार मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति और ससुर को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें