फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट होने से लगी आग, दो घर खाक

Tue, 21 Mar 2017 10:59 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट होने से लगी आग, दो घर खाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
12 हजार की नगदी सहित हजारों का नुकसान
विज्ञापन

सौर ऊर्जा की प्लेट से चार्ज हो रही थी मोबाइल बैटरी
 थाना क्षेत्र के गांव दनियारपुर में चार्जिंग पर लगी मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट हो गया, जिससे छप्पर में आग लग गई। इस आग से दो सगे भाइयों के घर जलकर राख हो गए और दोनों घर में रखी 12 हजार की नगदी सहित हजारों का सामान खाक हो गया।
विज्ञापन

गांव दनियारपुर निवासी राकेश कुमार ने सौर ऊर्जा प्लेट से तार जोड़कर मोबाइल से बैटरी निकालकर चार्जिंग पर लगा दी। काफी देर तक चार्जिंग पर लगे होने की वजह से बैटरी गर्म हो गई। बतातें हैं कि बैटरी के गर्म हो जाने से उसमें ब्लास्ट हो गया, जिससे निकली चिंगारी से घर के छप्पर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस आग ने पड़ोस में ही रह रहे राकेश कुमार के भाई अजय कुमार के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस आग की वजह से राकेश के घर में रखी 12 हजार की नगदी, झुमकी, पायल, सोने कुंडल, कपड़े, राशन सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं अजय कुमार के घर का सामान भी जलकर खाक हो गया। गांव वालों की मेहनत से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें