फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की पिटाई से भड़के छात्र

Sat, 27 Aug 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन/बम्हनपुर।
विज्ञापन
student - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- पलिया मार्ग पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन 
विज्ञापन

- नाराज शिक्षकों ने भी दिया धरना
- प्रधानाचार्य, प्रबंधक समेत आठ नामजद
बम्हनपुर स्थित रामाधीन इंटर कॉलेज में घुसकर एक शिक्षक की पिटाई करने से छात्र भड़क उठे और पलिया-निघासन स्टेट हाइवे पर जाम लगाकर नारेबाजी। विरोध में शिक्षकों ने भी धरना दिया। एसओ मनोज कुमार सिंह ने छात्रों और शिक्षकों को समझाकर किसी तरह से जाम खुलवाया। पुलिस ने प्रधानाचार्य और स्कूल के प्रबंधक समेत आठ लोगों को नामजद कर 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
गाजीपुर जिले के बौरवां थाना सैदपुर निवासी जोखूराम बम्हनपुर स्थित रामाधीन इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह वह करीब साढ़े सात बजे स्कूल आए। उस समय करीब पांच दर्जन से अधिक लोग प्रधानाचार्य के साथ बैठे हुए थे। आरोप है कि कुछ ही देर बाद प्रधानाचार्य के पास बैठे लोग उनके पास आ गए और पिटाई कर दी। शिक्षक की पिटाई से छात्र भड़के उठे। नाराज छात्रों ने पलिया निघासन स्टेट हाइवे पर बेंच आदि रखकर जाम लगा दिया। नाराज शिक्षक भी धरने पर बैठ गए। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर अधिक शुल्क लेने का आरोप लगाया और नारेबाजी की। सूचना पर एसओ मनोज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को समझाकर शांत कराया। तब कहीं एक घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


इन पर दर्ज हुई रिपोर्ट 
एसओ मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने घायल शिक्षक की तहरीर पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र वर्मा, प्रबंधक विजय जायसवाल, सिद्धार्थ, निशांत वर्मा, मीनू, साजिद खान, इस्लामुद्दीन, अजय को नामजद करते हुए 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

चौकीदार ने शिक्षकों पर लगाया मारपीट का आरोप 
कॉलेज के चौकीदार दलित रमेश कुमार ने शिक्षकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि रोज की तरह वह शनिवार को भी स्कूल की साफ-सफाई कर रहा था। इस दौरान शिक्षक सुशील और जोखूराम ने उससे अभद्रता की और पिटाई कर दी। कमेटी ने इस बात का विरोध किया था। इस बात को लेकर दोनों शिक्षकों ने प्रधानाचार्य और कमेटी के सदस्यों को भी अपशब्द बोले थे। उसने भी आरोपी शिक्षक के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर पुलिस को दी है, जिसकी जांच सीओ निघासन आदेश कुमार त्यागी ने शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कॉलेज में लंबे समय से विवाद चलने की जानकारी मिली है। दूसरे पक्ष के चौकीदार ने भी शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसकी वह खुद जांच कर रहे हैं, जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
- आदेश कुमार त्यागीए सीओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें