फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में दिखे बदमाश ग्रामीणों ने घेरा, दहशत

Wed, 14 Jan 2015 06:16 PM IST
सिंगाही (खीरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव लालापुर के खेतों में बदमाश देखे जाने से दहशत फैल गई। सूचना फैलते ही लोगों ने गन्ने के खेत में बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाश किसी तरह से भागने में सफल हो गए। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई, लेकिन पुलिस काफी देर बाद पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस समय से आती तो बदमाश पकड़े जाते।
विज्ञापन

गांव लालापुर के करीब एक दर्जन मजदूर घर वापस आ रहे थे। गांव से ही कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में करीब आधा दर्जन लोग असलहों से लैस दिखाई पड़े। मजदूरों ने उन लोगों को टोका तो मजदूरों को बदमाशों ने दौड़ा लिया। मजदूरों ने बदमाशों के होने की सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर आए और खेत में बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे वहां से भाग निकले। बदमाशों के गन्ने के खेत में होने की सूचना पुलिस को दी गई। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस बाबत एसओ जेपी यादव का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पर तब तक बदमाश फरार हो गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें