फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेगंज के पास हुई बाइक लूट की घटनाओं का खुलासा

Tue, 28 Mar 2017 12:31 AM IST
बांकेगंज/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांकेगंज के पास हुई बाइक लूट की घटनाओं का खुलासा
विज्ञापन

शाहजहांपुर में धरे गए गिरोह के सदस्य, बांकेगंज के दो युवक भी शामिल
पांच महीने से बांकेगंज और आसपास के क्षेत्रोें में लगातार हो रहीं बाइक लूट की घटनाओं का शाहजहांपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया। शाहजहांपुर पुलिस ने अंतर जनपदीय गिरोह को पकड़कर उनकी निशानदेही से खीरी जिले से लूटी गईं बाइकों समेत 10 बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने इस गिरोह में शामिल बांकेगंज के गांव गुलाब नगर निवासी दो युवकों को भी दबोच लिया। 
विज्ञापन

मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज और संसारपुर पुलिस चौकी के तहत पिछले पांच माह से लुटेरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था। गिरोह के सदस्य एक के बाद एक वारदात कर रहे थे। बांकेगंज-संसारपुर रोड, सीतापुर ब्रांच नहर, कुकहापुर और ऊंचागांव समेत करीब आधा दर्जन स्थानों से गैंग के लोग बाइकों समेत कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। खीरी पुलिस लुटेरों की तलाश करती रही, लेकिन खीरी पुलिस गैंग को ट्रेस तक नहीं कर सकी थी। बदमाशों की दहशत इतनी थी कि लोगों ने सरेशाम और सुबह इन रास्तों पर जाना बंद कर दिया था। पुलिस ने कई मामलों की रिर्पोट दर्ज की तो कई को टरका दिया। रविवार को शाहजहांपुर जिले की रौजा पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से रहीमपुर पुलिया के पास नहर पटरी पर पांच बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच बाइक मौके और निशानदेही पर पांच अन्य बाइकें बरामद की। इसके अलावा दो तमंचे, आठ कारतूस और लूटे गए सेलफोल भी बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों में थाना मैलानी की बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव गुलाब नगर निवासी अजीम उर्फ मुन्ना पुत्र नियामत और रूखशाद उर्फ हैदर पुत्र दिलशाद शामिल है, जो बाइक चोरी करने के साथ-साथ लूटपाट भी करते थे। एसओ रौजा सतीश वाजपेयी ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पांच बाइकों के साथ पकड़े गए आरोपी युवकों में बांकेगंज के अजीम और रूखशाद भी शआमिल हैं। पूछतांछ में दोनों ने लूट की घटनाओं को अंजाम देनें की बात स्वीकार की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें