गांव ढखेरवा में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर एक बालक की मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया है।
गांव ढखेरवा निवासी बसंती कश्यप की ट्रैक्टर-ट्रॉली उसी के दरवाजे पर खड़ी थी। बसंती का आठ वर्षीय पुत्र सिद्धेश कश्यप ट्रॉली के नीचे बैठकर भोजन करने लगा। इस बीच कुछ बच्चों ने खेल-खेल में ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे लगे पहिए से ईंट हटा दी। इसी बीच वहां मौजूद एक बच्चे ने ट्रैक्टर का गियर न्यूटल कर दिया, जिससे ढाल में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली पीछे चल पड़ी। जिससे खाना खा रहे बसंती के पुत्र सिद्धेश की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का पंचनामा भरकर अंतिम संस्कार करा दिया है।