फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में दंपति की मौत, बेटी की हालत गंभीर

Tue, 24 Jan 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस मान रही विषाक्त भोजन खाने से जान गई
विज्ञापन

मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी अमरजीत सिंह, उनकी पत्नी परमजीत कौर और छह वर्षीय पुत्री मंदीप कौर की सोमवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दंपति की मौत हो गई, जबकि पुत्री की हालत गंभीर है। पुलिस ने विषाक्त भोजन खान से मौते होने की आशंका जताई है।
पंजाबी कॉलोनी में अमरजीत सिंह और उनका भाई सिकंदर सिंह परिवार सहित रहते हैं। 23 जनवरी की शाम को अमरजीत सिंह की पत्नी परमजीत कौर की तबीयत खराब हुई। उसे एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। जहां से हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इधर अमरजीत सिंह और पुत्री मंदीप कौर की तबीयत भी खराब हो गई। इस पर अमरजीत सिंह ने अपने साले भदूरा फार्म निवासी गुरदयाल सिंह को बुलया। सूचना पर पहुंचे गुरदयाल सिंह दोनों को सीएचसी लाए, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने अमरजीत सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटी मंदीप कौर का उपचार सीएचसी में चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर है। मृतक का छोटा भाई सिकंदर सिंह ट्रक ड्राइवर है, जो गाड़ी लेकर बाहर गया है। घर पर उसकी पत्नी करमजीत कौर थी। सीएचसी में भर्ती मंदीप कौर ने बताया कि उसके पिता शाम को दही लाए थे। जिसके खाने के बाद तबीयत खराब हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के घर का मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम को बुलाकर खाद्य पदार्थों का सैंपल लिया। पुलिस ने अमरजीत सिंह के छोटे भाई की पत्नी करमजीत कौर को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। बकौल इंस्पेक्टर संतोष तिवारी, करमजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि दोनों परिवारों का खाना अलग-अलग बनता है। सोमवार की शाम को परमजीत कौर की तबीयत खराब होने की जानकारी बच्चों ने उसे दी। वह भी इलाज के दौरान साथ में थी। मृतक दंपति के दो पुत्र 10 वर्षीय लवप्रीत सिंह, चार वर्षीय हरप्रीत सिंह और छह वर्षीय पुत्री मंदीप कौर है।
विज्ञापन

--
दंपति की मौत से मोहल्ले में सन्नाटा
गोला गोकर्णनाथ। पंजाबी कॉलोनी में संदिग्ध हालात में दंपति की मौत से मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। मोहल्ले के लोग बताते हैं कि उनके घर में लड़ाई झगड़ा भी नहीं होता था। हर कोई दोनों की मौत पर स्तब्ध है।
विज्ञापन

--
प्रथम दृष्टया मौत की वजह विषाक्त भोज्य पदार्थ खाने से होना प्रतीत हो रही है। फोरेंसिक  टीम को बुलाकर खाए गए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के भाई की पत्नी से भी पूछताछ की लेकिन कोई बात निकलकर सामने नहीं आई है।
-अशोक कुमार यादव, सीओ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें